SURYA NEWS INDIA

कुमारगंज से चोरी हुई बाइक अकमा चौराहे से बरामद

अयोध्या जनपद के थाना कुमारगंज के खण्डासा मोड़ चौराहे से लापता हुई बाइक गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के अकमा चौराहे के पास लावारिस हालत में मिली। आपको बता दें कि कुमारगंज थाना क्षेत्र के तेंधा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार चौरसिया की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बीते बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे खंडासा मोड़ चौराहे पर स्थित एक दुकान के सामने से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब वाहन का पता नहीं चला तब इसकी सूचना वाहन स्वामी द्वारा कुमारगंज थाना प्रभारी को दी गई।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस टीम गठित की और मोटरसाइकिल की खोजबीन करना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने स्थानीय सीसीटीवी कैमरा खंगालते हुए मोटरसाइकिल की तलाश करना शुरू कर दिया। पुलिस ने गुरुवार की सुबह अकमा चौराहे से पहले सुनसान जगह पर सड़क किनारे से मोटरसाइकिल को बरामद कर विधिक कार्यवाही करते हुए वाहन स्वामी सुरेंद्र कुमार चौरसिया को सुपुर्द किया। इसके बाद वाहन स्वामी ने कुमारगंज पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!