SURYA NEWS INDIA

जलवायु परिवर्तन रोकने के लिए पौधरोपण जरूरी: कुलपति

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या से वन महोत्सव के तहत वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। इसी क्रम में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में भी वृक्षारोपण महाअभियान के तहत बुधवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया।वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने परिसर में महोगनी का पौधा लगाकर किया।


इस अवसर पर कुलपति ने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया। कहा कि जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए सभी को पौधरोपण करना जरूरी है। इससे हमारे पर्यावरण का संतुलन बना रहेगा। पेड़ लगाने से हमारे आसपास का पर्यावरण स्वच्छ एवं हरा भरा रहता है। कुलपति ने शिक्षकों से अपील किया कि अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाएं ।

विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता, निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्रों ने विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधों को लगाया। सभी ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय अंतर्गत वन संवर्धन एवं कृषि वानिकी विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित गया ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!