SURYA NEWS INDIA

कुमारगंज वन रेंज में हरे भरे पेड़ों की हो रही अंधाधुंध कटान… परिवर्तन दल ने रंगे हाथ पकड़ा

बिना परमिट के प्रतिबंधित पेड़ों पर वन माफिया प्रतिदिन चला रहे आरा

अयोध्या जनपद के कुमारगंज वन रेंज में हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ों की अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रही है। अवैध कटान का बड़ा मामला वन विभाग के प्रवर्तन दल ने रंगे हाथ पकड़ लिया है। ट्रैक्टर ट्राली पर लोड कर ले जा रहे हरे महुआ के पेड़ की लकड़ी को वन विभाग के प्रवर्तन दल ने पड़कर रेंज कार्यालय पहुंचा दिया है। वहीं दूसरी ओर विभागीय कार्यवाही को लेकर वन कर्मियों का सिलसिला शुरू हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमारगंज वन रेंज अंतर्गत हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ों की बिना परमिट के धड़ल्ले से हो रही अवैध कटान की जानकारी के बाद वन विभाग का जनपदीय एवं मंडलीय प्रवर्तन दल सक्रिय हो गया है, और इन दिनों छापेमारी कर रहा है। जिसके अंतर्गत शनिवार को प्रवर्तन दल ने मिल्कीपुर बाजार स्थित एक भंडारण केंद्र को ट्रैक्टर ट्राली पर लोड कर ले जा रहे प्रतिबंधित प्रजाति महुआ की लकड़ी को पकड़ लिया और कार्रवाई किए जाने हेतु कुमारगंज रेंज कार्यालय लाकर वन क्षेत्राधिकारी के मध्य सुपुर्द कर दिया। बताया गया कि विशालकाय हरा-भरा महुआ का पेड़ बिना परमिट के हैरिंग्टनगंज दक्षिणी क्षेत्र स्थित पलिया लोहानी गांव में काटा गया था।

वहीं दूसरी ओर कुमारगंज वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में केस काटा जाएगा, जिसकी जुर्माना राशि एक लाख तक हो सकती है। सबसे महत्वपूर्ण पहलू तो यह है कि जिस बीट प्रभारी अथवा सेक्शन अफसर के क्षेत्र में अवैध कटान होना उजागर होता है, उस संबंधित वनकर्मी के खिलाफ विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कोई भी कार्यवाही अमल में नहीं लाते। जिसके चलते उनके हौसले बुलंद है और वह अपना दायित्व एवं कर्तव्य भूल कर केवल अवैध कटान में मशगूल हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!