SURYA NEWS INDIA

बाराबंकी में अनियंत्रित बोलेरो नदी में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

बाराबंकी के रामसनेहीघाट क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसा हो गया। दरियाबाद से भिटरिया की ओर जा रही एक बोलेरो तासीपुर गांव के पास कल्याणी नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात बोलेरो वाहन दरियाबाद से भिटरिया की ओर जा रहा था। तासीपुर गांव के पास कल्याणी नदी के पुल पर पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके परिणामस्वरूप, बोलेरो पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों युवकों को काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय धनकुमार यादव पुत्र रामसूरत यादव, निवासी अमहिया, रामसनेहीघाट के रूप में हुई है, जो वाहन का चालक बताया जा रहा है। घायल युवक की पहचान रानीमऊ निवासी रवि के रूप में हुई है, जिसका इलाज जारी है।बताया गया है कि दोनों युवक किसी काम से दरियाबाद क्षेत्र गए थे और वहां से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हुई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!