SURYA NEWS INDIA

लखनऊ में राष्ट्रीय विधिवाणी सेमिनार का भव्य आयोजन

जिला कर अधिवक्ता संगठन, कौशाम्बी द्वारा दिनांक 22 मई 2026, शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, विपिन खंड, गोमती नगर, लखनऊ में “राष्ट्रीय विधिवाणी सेमिनार” का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रातः 09:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित होगा।यह राष्ट्रीय सेमिनार “विधिवाणी” के सफलतापूर्वक 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ कर अधिवक्ता एवं “विधिवाणी” के प्रेरणास्रोत एडवोकेट हर्ष शर्मा जी (हापुड़) का विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम में देश एवं प्रदेश के प्रतिष्ठित कर विशेषज्ञ, वरिष्ठ अधिवक्ता, चार्टर्ड अकाउंटेंट, विभागीय अधिकारी एवं कराधान क्षेत्र से जुड़े विद्वान सहभागिता करेंगे। सेमिनार का उद्देश्य जीएसटी एवं आयकर कानूनों से संबंधित समसामयिक विधिक विषयों, नवीन संशोधनों, न्यायालयों के महत्वपूर्ण निर्णयों तथा व्यावहारिक समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श करना है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य वक्ताओं में निम्न अधिवक्ता शामिल होंगे:-

● एडवोकेट सतीश कुमार पाण्डेयअधिवक्ता, उच्च न्यायालय लखनऊ/इलाहाबाद द्वारा जीएसटी अधिनियम की धारा 129, विभागीय जांच एवं कार्यवाहियों, DRC-01 एवं DRC-07 विवादों, बैंक खातों के फ्रीज होने, प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत, व्यक्तिगत सुनवाई के अधिकार, तथा उच्च न्यायालय में कराधान संबंधी महत्वपूर्ण रिट याचिकाओं पर विस्तृत एवं व्यावहारिक व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएगा।साथ ही करदाताओं, व्यापारियों एवं अधिवक्ताओं के समक्ष आने वाली व्यावहारिक समस्याओं, नोटिस प्रक्रिया, GST Portal संबंधी जटिलताओं तथा उनके विधिक समाधान पर भी विशेष चर्चा की जाएगी। आपके द्वारा महत्वपूर्ण न्यायालयीन निर्णयों एवं व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से कराधान क्षेत्र में प्रभावी पैरवी एवं विधिक रणनीति पर प्रकाश डाला जाएगा।

● एडवोकेट संजय शर्मा, मेरठवरिष्ठ कर अधिवक्ता द्वारा बेनामी, सीजर एवं GST अधिनियम के अंतर्गत तलाशी, जब्ती एवं विभागीय कार्यवाहियों से संबंधित जटिल विधिक विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

● सी.ए. राजेन्द्र अरोड़ा, दिल्लीवरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं GST विशेषज्ञ द्वारा GST अपील, GST अपीलीय अधिकरण (GST Tribunal), Stay Application, अपील प्रक्रिया, तथा महत्वपूर्ण न्यायिक निर्णयों पर गहन विश्लेषण प्रस्तुत किया जाएगा।

● सी.ए. अभिषेक जैन, नई दिल्लीप्रसिद्ध कर विशेषज्ञ एवं वक्ता द्वारा वित्त अधिनियम 2026 का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया जाएगा।

इस राष्ट्रीय सेमिनार में प्रदेश भर से कर अधिवक्ता, टैक्स प्रैक्टिशनर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यापारी एवं कर सलाहकार बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।आयोजन समिति के अनुसार सेमिनार हेतु उपलब्ध समस्त सीटें पूर्ण हो चुकी हैं। अधिवक्ताओं, कर विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों के अभूतपूर्व उत्साह एवं सहयोग के कारण कार्यक्रम को अत्यधिक सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हुआ है।यह आयोजन कराधान क्षेत्र में कार्यरत पेशेवरों के लिए ज्ञानवर्धन, संवाद, अनुभव साझा करने एवं नवीन विधिक दृष्टिकोण प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!