SURYA NEWS INDIA

कुचेरा में भीषण सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की दर्दनाक मौत | डंपर चालक मौके से फरार

अयोध्या जनपद के इनायत नगर थाना क्षेत्र कुचेरा बाजार स्थित शाहगंज मोड पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्त की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामसागर यादव पुत्र बलभद्र यादव उम्र करीब 55 वर्ष निराला नगर खोजपुर वार्ड अयोध्या के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसागर यादव अपनी मोटरसाइकिल से फैजाबाद से कुचेरा बाजार जा रहे थे जैसे ही शाहगंज मोड़ के पास पहुंचे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर के नीचे आने से रामसागर की दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल NHAI हेल्पलाइन 1033 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी सूचना पाते ही NHAI के कॉरिडोर मैनेजर रवि राय, पैरामेडिक इंचार्ज सौरभ तिवारी, दीपक शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे साथ ही इनायत नगर थाना प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार शर्मा अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

मृतक रामसागर को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हाईवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर स्थानीय लोगों ने चिंता व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि शाहगंज मोड पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!