SURYA NEWS INDIA

मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत

अयोध्या।

 पुलिस चौकी हैरिंग्टनगंज क्षेत्र अंतर्गत जगन का पुरवा पूरे देवगिर गांव में बीते बृहस्पतिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। मारपीट के दौरान घायल वृद्ध का इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मृतक के नाती की तहरीर पर पांच के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 थाना कोतवाली इनायत नगर के पुलिस चौकी हैरिंगटनगंज क्षेत्र के जितेंद्र कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी जगन का पुरवा पूरे देवगिरी ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि बीते बृहस्पतिवार की शाम कंडा पाथने को लेकर मेरे परिवार व विपक्षी के बीच कुछ कहासुनी हुई थी। जिसके बाद गांव निवासी श्यामलाल, राधेश्याम, अन्नू, लीलावती व खुदन्ना एकजुट होकर उनके घर आए और गाली गुप्ता देते हुए उनके परिवार के लोगों पर हमलावर हो गए। हल्ला गुहार सुनकर गांव के लोग दौड़े तो उक्त लोग लोगों को अपनी तरफ आता देख धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके 80 वर्षीय बाबा देवदत्त को गंभीर आई थी। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी हैरिंगटन गंज ले जाया गया जहां हालत नाजुक देख वहां के डॉक्टरों ने उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनके वृद्ध बाबा की मौत हो गई। पुलिस की माने तो दोनों पक्ष आपस में पाटीदार हैं। दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। फिलहाल मृतक के नाती जितेंद्र कुमार की तहरीर पर पांच लोगो के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!