SURYA NEWS INDIA

मनचले युवक ने 12 वर्षीय बालिका को बनाया हवस का शिकार पुलिस जांच में जुटी

मिल्कीपुर, अयोध्या।पुलिस चौकी शाहगंज अंतर्गत एक गांव की एक 12 वर्षीय दलित बालिका के साथ गांव के मनचले युवक द्वारा दुष्कर्म करके बालिका को बेहोशी के हालत में खेत में ही छोड़ भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी अनुराग पाठक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर बेहोशी हालत में मिली बालिका को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए एक महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मिल्कीपुर तहसील के थाना कोतवाली इनायत नगर अंतर्गत पुलिस चौकी शाहगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 12 वर्षीय दलित बालिका अपने घर से पिता के पास खेत जा रही थी। रास्ते में बालिका को गांव के ही एक मनचले युवक द्वारा पकड़ कर गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के चलते बालिका बेहोश हो गई युवक ने बालिका को बेहोशी की हालत में खेत में ही छोड़कर फरार हो गया। बालिका को बेहोशी की हालत में देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बालिका को उपचार के लिए अस्पताल भेजते हुए एक महिला सहित दो लोगों को हिरासत में लेकर घटना की गहन छानबीन शुरू कर दी है। 

पुलिस चौकी शाहगंज प्रभारी अनुराग पाठक ने बताया की पीड़ित बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। होश में आने के बाद से बालिका बहुत डरी व घबराई हुई है। मामले में किशोरी के पिता द्वारा तहरीर दी गई है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!