SURYA NEWS INDIA

विद्यार्थी परिषद द्वारा मनाया गया शहीद दिवस का कार्यक्रम

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी गण

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या जिला द्वारा आज शहीद दिवस के शुभ अवसर पर जिले के विभिन्न इकाई कुमारगंज, मिल्कीपुर ,मवई ,शुजागंज, चमनगंज, रुदौलीआदि इकाइयों में शहीद दिवस पर संगोष्ठी दीप प्रज्वलन, निबंध प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रमों का विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजन किया गया ।। शहीद दिवस के अवसर पर नमन करते हुए जिला संयोजक कुलदीप गुप्ता ने कहा की भगत सिंह ,राजगुरु, सुखदेव को , इतनी छोटी सी उम्र में देश के लिए अपने जान की खुशी खुशी फंदे पर लटक के इंकलाब ज़िंदाबाद के नारे लगा कर देश को एक नए संदेश देने का कार्य किए हैं। जिसमें जिला संगठन मंत्री पुष्पेंद्र बाजपाई, जिला प्रमुख डा रमेश मिश्रा , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ गुप्ता,जिला संयोजक कुलदीप गुप्ता , कुमारगंज विस्तारक आदिश पाण्डेय,मिल्कीपुर के नगर अध्यक्ष अमित मिश्रा , संजीव अग्रहरि, विराट सिंह, आदित्य, हर्षित, अनूप मिश्रा, सभी नगर के नगर अध्यक्ष वा नगर मंत्री आदि कार्येकर्ता उपस्थित रहे।।

विज्ञापन

ब्यूरो रिपोर्ट सूर्या न्यूज़ इंडिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!