SURYA NEWS INDIA

विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया आगाज फ्रेशर पार्टी का आयोजन

आगाज़ फ्रेशर पार्टी में सम्मिलित हुए विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएं

विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा किया गया फ्रेशर पार्टी का आयोजन

कुमारगंज अयोध्या। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के छात्रों द्वारा नवोदित छात्रों के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी आग़ाज़ का आयोजन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरम्भ माँ सरस्वती की वंदना के साथ विभागाध्यक्ष डॉ० एस सी विमल एवं अन्य शिक्षकों डॉ विनोद सिंह, डॉ शिवानाथ, डॉ पियूषा सिंह, डॉ आर सी करदम एवं डॉ सुभाष चंद्रा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया जिसमें छात्रों द्वारा विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया गया जिसके आधार पर एम एस सी प्रथम वर्ष से प्रभुजीत शुक्ला एवं सोनी यादव, पी एच डी प्रथम वर्ष से जैनेन्द्र प्रताप एवं मल्लिका जयसवाल को मिस्टर एवं मिस फ्रेशर चुना गया।

कार्यक्रम में डॉ शिवनाथ ने “मै सेहरा बांध के आऊंगा” गीत गा कर सब का मन मोह लिया। शिक्षकों ने छात्रों को छात्र जीवन की महत्वपूर्ण बातें बता कर छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन शिवंत सिंह, शिवांशु शेखर सिंह, नेहा यादव, श्रीकांत, शिवांगी पांडेय, दिव्या, धर्मेन्द्र कुमार, अभय पांडेय, सृष्टि, वर्षा, मनोज, सुहास, शरद, विकास, विनय, ज्ञानेंद्र, कर्तिकेय, सूरज एवं आकांक्षा सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मिस्टर एंड मिस फ्रेशर चुना गया

Leave a Comment

error: Content is protected !!