SURYA NEWS INDIA

समाज कल्याण विभाग छात्रवृत्ति पोर्टल 15 अप्रैल से 15 जून तक फिर खोलेगा

समाज कल्याण विभाग ने पोर्टल पुनः खोलने का लिया निर्णय

लखनऊ। छात्रवृत्ति मिलने में बाधा बनी तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए समाज कल्याण विभाग ने वर्ष 2023 24 में 15 अप्रैल से 15 जून के मध्य पोर्टल फिर से खोले जाने का निर्णय लिया है।

पोर्टल के खुलने से अनुसूचित जाति एवं जनजाति के जिन विद्यार्थियों ने औपचारिकताओं को पूरा कर आवेदन किया है, लेकिन शिक्षण संस्थान द्वारा अग्रसारित नहीं किया गया है, या किसी तकनीकी कारण से व्यवधान है उन्हें फिर से मौका मिल सकेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट सूर्या न्यूज़ इंडिया

Leave a Comment

error: Content is protected !!