SURYA NEWS INDIA

अघोषित बिजली कटौती से परेशान कुमारगंज क्षेत्र की जनता

कुमारगंज,अयोध्या।

क्षेत्र में अघोषित विजली की कटौती से लोग परेशान है आलम यह है कि इनवर्टर और मोबाइल तक भी सही ढंग से नही चार्ज हो रहे दौड़भाग की जिंदगी में सारा दिन मेहनत मजदूरी करने वालो कि रात की नीद भी छीन गयी है।
एक ओर जहां सोशल मीडिया जैसे प्लेट फार्म के माध्यम से जोर सोर से खबर वायरल किया जा रहा की पावर कार्पोरेशन विद्युत आपूर्ति का नया रिकार्ड बनाया । आरडीएसएस योजना के तहत प्रदेश की विद्युत व्यवस्था सुधारी जा रही वही मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र की जनता विद्युत कटौती से परेशान है । बीते 4दिनों से तो हद ही पार हो गई सुबह 5 बजे ही बिजली कट हो जा रही और सारा दिन गुल रहती है। शाम 5 बजे से लाइट दी जा रही वह भी बार बार ट्रिप होती रहती है इस तरह से सही ढंग से इनवर्टर भी नही चार्ज हो रहा जिससे थोड़ा बहुत राहत मिल सके।रात में खुले आसमान के नीचे सोना लोग जादा मुनासिब समझ रहे क्योंकि बिजली की आंख मिचौली से कमरे के अंदर सोना मुश्किल हो रहा । पंखा और कूलर की हवा खाने के चक्कर में रात को सुकून की नीद नही मिल रही। नीद लगते ही बिजली कट हो जाती है एक आधा घंटा बाद आती है थोड़ी देर के लिए आने के बाद फिर लाइट चली जाती। इस तरह लोगो की नीद में भी यह बिजली बाधा वन रही। खुले आसमान के नीचे सोने से लोग बीमार भी पड़ रहे । एक तो भीषण गर्मी से लोग व्याकुल हो रहे पारा 40 के पार पहुंच रहा दूसरे अघोषित बिजली कटौती और मुश्किल् मे डाल दिया है। कहा जारहा की सूबे के मुख्यमंत्री द्वारा 22जून तक विद्युत कटौती मुक्त करने का आदेश जारी किया गया है लेकिन सब हवा हवाई ही साबित हो रहा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!