SURYA NEWS INDIA

60 वर्षीय वृद्ध ने 13 वर्षीय मंदबुद्धि बालक से किया दुष्कर्म, आरोपी अधेड़ गिरफ्तार

सहारनपुर के देवबंद में साठ वर्षीय वृद्ध ने 13 वर्षीय मंदबुद्धि किशोर के साथ दुष्कर्म किया। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया, घटना का वीडियो भी सामने आया है।
घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के परिजनों ने आरोपी आदेश त्यागी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।देवबंद क्षेत्र के एक गांव में मानवीयता को तार-तार करने वाली घटना घटित हुई ।
इस घटना में एक वृद्ध जिसकी आयु लगभग 60 वर्ष है। उसने अपने बुढ़ापे की मर्यादा नहीं रखी और गांव के ही है। 13 वर्षीय मंदबुद्धि किशोर के साथ बहला-फुसलाकर दुष्कर्म कर डाला। बताया जाता है कि इस घटना की वीडियो बना ली, और उसे वायरल भी कर दिया। जिस पर इस घटना का भंडाफोड़ हुआ। क्योंकि किशोर मंदबुद्धि है उसे यह पता भी नहीं चल पाया कि उसके साथ क्या किया गया। पुलिस ने आरोपी वृद्ध को किया गिरफ्तार।
भंडाफोड़ होने के बाद किशोर के परिजनों ने गांव के वृद्ध आरोपी आदेश त्यागी पुत्र बालेश्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल एच एन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आरोपी आदेश त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!