
नगर पंचायत अध्यक्ष के द्वारा एक युवक को लात घूसों से पीटने का मामला सामने आया है।

घटना रायबरेली जिले के परशदेपुर नगर पंचायत का है जहां के चेयरमैन विनोद कौशल का मंदिर में एक युवक की जमकर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आगया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने युवक को लात जूतों से मारते पीटते हुए एक युवक से आपस में भिड़ गए वही मौके पर मौजूद चेयरमैन के गनर द्वारा दोनों को छुड़ाने की कोशिश की गई।

मामला डीह थाना क्षेत्र का है घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है चेयरमैन विनोद कौशल माता मिधुरिन मंदिर दर्शन के लिए आए थे पूजा पाठ के दौरान मंदिर में आए अन्य युवक से उनकी बहस हो गई देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है पहले दोनों में खूब कहासुनी हो रही थी इसके बाद चेयरमैन ने युवक को पीटना शुरू कर दिया पीड़ित युवक ने बचाव का हर संभव प्रयास किया और इस बीच चेयरमैन के गनर ने दोनों को छुड़ाने की हर संभव प्रयास किया।

वहीं मंदिर प्रांगण में फूल बेचने वाले एक युवक ने बताया कि मामूली कहा सुनी हो रही थी इसके बाद क्या हुआ कुछ पता नहीं चला अचानक अध्यक्ष ने लाठी उठा ली और मारपीट शुरू कर दी मामले में चेयरमैन विनोद कौशल व अन्य युवक के खिलाफ पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।

परशदेपुर के वार्ड नंबर 5 के युवक भीम निर्मल ने लिखित तहरीर देकर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है उसने बताया है कि वह अपने परिवार के साथ माता मंदिर दर्शन करने गया था जहां उसके साथ मारपीट की गई उसने यह भी बताया कि पिछले नगर पंचायत चुनाव में विरोध करने की खुन्नस में को लेकर चेयरमैन ने उसके साथ मारपीट की इधर चेयरमैन युवक पर प्रायोजित तरीके से भिड़ कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।

डीह थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच पड़ताल की जा रही है उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।




