SURYA NEWS INDIA

बैंक सुरक्षा अब राम भरोसे, गार्ड कर रहे निहत्थे रखवाली।

कुमारगंज अयोध्या। प्रदेश मे कैश बैंक गार्ड की हत्या कर कैश बॉक्स लूट की घटना के बाद भी जिम्मेदारों की नींद अभी नहीं टूटी है और बैंक सुरक्षा में निहत्थे गार्ड तैनात हैं। ऐसे में बैंक सुरक्षा अब राम भरोसे ही है।
बुधवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्व विद्यालय परिसर स्थित बैंक शाखा पिठला, कुमारगंज में निहत्थे होमगार्ड की ड्यूटी होने पर जब शाखा प्रबंधक भास्कर पांडेय से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा सुरक्षा गार्ड की मांग की जाती है। कैसे गार्डों की ड्यूटी लगाई जानी है यह तो पुलिस अधिकारी ही तय करते हैं।
तहसील मुख्यालय इनायत नगर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में सशस्त्र महिला सिपाही ड्यूटी पर पाई गई। जबकि विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंकों में निहत्थे होमगार्ड ड्यूटी पर लगाये गये थे। देखना है कि जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान कब इस ओर जाता है?

Leave a Comment

error: Content is protected !!