SURYA NEWS INDIA

पति ही निकला पत्नी व बेटी का क़ातिल, क्रिकेट बैट से पीटकर की हत्या

ललितपुर मे डबल मर्डर का खुलासा हुआ हैं। आरोपी पति जेल गया। कहानी लूट के बाद मर्डर की बनाई थी, लेकिन पुलिस जांच में कातिल पति फंस गया। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मोहल्ला चांदमारी निवासी नीरज कुशवाहा (27) शादियों में सजावट का काम करता है। उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी बात को लेकर पत्नी मनीषा (22) से अक्सर उसका विवाद होता था। रविवार देर रात वह मोबाइल पर प्रेमिका से बात कर रहा था। तभी मनीषा की नींद खुल गई। पति को प्रेमिका से बात करते देख उसने विरोध किया। इस पर दोनों में झगड़ा होने लगा। देखते ही देखते बात बढ़ गई। गुस्साए नीरज ने कमरे में रखे क्रिकेट बैट से मनीषा पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसी दौरान उसकी एक साल की बेटी निपेक्षा जाग गई। नीरज ने उसको भी गला दबाकर मार डाला। पत्नी व बेटी की हत्या के बाद नीरज ने खुद को बचाने के लिए षड्यंत्र रचा। अलमारी में रखे सामान को फैलाकर खून से सने बैट को छिपा दिया। अपना सिर दीवार में मारकर खुद को घायल कर लिया। इसके बाद सुबह करीब पांच बजे उसने अपने मित्र को मोबाइल पर बताया कि घर में आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट कर उसकी पत्नी व पुत्री की हत्या कर दी। उसे भी घायल कर दिया है। यह सुनकर उसका मित्र और मोहल्ले के लोग घर पहुंचे और नीरज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अब आरोपी नीरज को मर्डर केस मे जेल भेजा गया हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!