
अयोध्या जनपद के ब्लॉक मुख्यालय अमानीगंज परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्रा के अगुवाई में “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान की शुरुआत करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देना है।

वृक्षारोपण अभियान के तहत हरिशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़) आम, लीची, अमरूद आदि वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। ग्राम विकास अधिकारी अमित आचार्य ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हमारी विशेष जिम्मेदारी है। पर्यावरण प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में काफी सहायक होते हैं। जिसके कारण पृथ्वी पर सभी जीवित प्राणियों के विकास और पोषण सहायक होते है।

शुद्ध प्राकृतिक वायु के लिए वृक्षारोपण के साथ-साथ वृक्षों की देखभाल अत्यंत आवश्यक है। पेड़ पौधे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ स्वच्छ हवा और आक्सीजन प्रदान करते हैं। वृक्षारोपण से जलवायु परिवर्तन को रोका जा सकता है। वृक्ष कार्बनडाइ ऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन देते हैं जो जीवन के लिए बेहद जरूरी है तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी अमानीगंज सूर्य प्रकाश मिश्रा, प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अमित आचार्य, एपीओ अभिमन्यु सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार, ग्राम विकास अधिकारी अर्जुन वर्मा आदि समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

