
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे गोसाईं अमानीगंज अयोध्या में समर कैंप में उपस्थित बच्चों और शिक्षकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गयी। समर कैंप में उपस्थित इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हम प्रकृति की सुरक्षा करेंगे तभी प्रकृति हमारी सुरक्षा कर पाएगी। अपने स्वार्थ के लिए मानव ने प्राकृतिक संसाधनों का अधिकाधिक दोहन और दुष्प्रयोग किया है। परिणाम स्वरूप आज विभिन्न प्रकार की पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। हमें हार हाल में अपने पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति संकल्पित होना ही पड़ेगा।

समर कैंप में उपस्थित बच्चों के द्वारा आंवला, अमरूद, सहजन आदि के पौधे रोपित किए गए। तथा पूर्व से रोपित पौधों की निराई गुड़ाई और सिंचाई की गई। अंत में समर कैंप में उपस्थित सभी बच्चों के द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने आसपास “एक पौधा मां के नाम”रोपित करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सिंह अध्यापक निर्मल कौशल अध्यापिका प्रीति देवी कौशल सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।





