SURYA NEWS INDIA

डिप्टी सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुए विमान दुर्घटना में हताहतों के प्रति संवेदना व्यक्त की व अपने सम्मान में होने वाले कार्यक्रमों को किया स्थगित

अयोध्या। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के गुरूवार को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत आगमन विकासखंड रुदौली के ग्राम भौली में हुआ जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुए विमान दुर्घटना में हताहतों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा अपने सम्मान में होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित किया।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मूर्ति अनावरण के पश्चात विकसित भारत का अमृत काल सेवा, सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में पहुंचे जहां उन्होंने सर्वप्रथम विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी में स्टालों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने मंच के माध्यम से अपना संबोधन देते हुए कहा कि आज गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विमान हादसा हुआ है।

हादसे की सूचना प्राप्त होने पर कार्यक्रम को स्थगित करने का विचार था, परंतु रुदौली की जनता का पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के प्रति प्रेम व सम्मान को देखते हुए भारी मन से आना पड़ा। इसके उपरांत उन्होंने विधायक रुदौली से आग्रह किया के कुछ दिनों पश्चात यहां पर एक पुनः बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाए जिसमें हम सभी शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिल रहा है।

उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त राशन, इलाज के लिए 5 लाख तक का आयुष्मान कार्ड, महिलाओं के लिए उज्जवला गैस योजना सहित अन्य अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।जनसभा कार्यक्रम का समापन विधायक रुदौली रामचंद्र यादव द्वारा संबोधन रखकर किया गया। इससे पहले सांसद कासगंज/स्वर्गीय कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह ने अपना संबोधन देते हुए बाबू जी के राम जन्मभूमि आंदोलन, पार्टी के मार्गदर्शन आदि पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, चन्द्रभानु पासवान, विधायक मिल्कीपुर, संजीव सिंह जिलाध्यक्ष अयोध्या भाजपा, विनय कटियार पूर्व सांसद, इन्द्र प्रताप खब्बू तिवारी पूर्व विधायक गोसाईगंज, माँ कामाख्या नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, अजीत कौशल (प्रधान) सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!