SURYA NEWS INDIA

मिल्कीपुर में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का जोरदार स्वागत

राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का मिल्कीपुर क्षेत्र में भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। वह अयोध्या से बाय अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए लखनऊ जा रही थी। जहां मिल्कीपुर के भाजपा नेता एवं हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पलिया लोहानी के प्रधान अभिषेक सिंह भोला के नेतृत्व में मिल्कीपुर भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान एवं गन्ना समिति मसौधा के अध्यक्ष संतोष सिंह सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बुके एवं रामलला की फोटो एवं तलवार भेंट करते हुए पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। रविवार को अपराह्न करीब 2:30 राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अपर्णा यादव मिल्कीपुर पेट्रोल पंप चौराहे पर पहुंची। जहां भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के स्वागत एवं अभिनंदन से गदगद भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने क्षेत्रीय विधायक सहित मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर मौजूद पत्रकारों ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाली सुल्तानपुर यूनाइट ब्रांच नहर में पानी के अभाव के चलते किसानों की धान की नर्सरी से लेकर रोपाई तक बाधित होने का सवाल किया। उन्होंने कहा कि हमारा केंद्रीय नेतृत्व किसानों की समस्याओं को लेकर बेहद संजीदा है, जितनी योजनाएं जैसे कर्ज माफी सहित किसानों के लिए हमारी भाजपा सरकार ने जो कल्याणकारी कार्य किए हैं, शायद किसी सरकार ने अब तक किया हो। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं और उनकी चिंता हम केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अवश्य रखेंगे कि मिल्कीपुर क्षेत्र की जनता विद्युत समस्या एवं नहरों में पानी के अभाव में सिंचाई की समस्या से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरे भारतवर्ष में नंबर एक पर है। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस को भी धन्यवाद दिया और 2018 से पहले जब अन्य सरकारें थीं तब हमारी रेटिंग आठवें और नवें स्थान पर थी। आज हम 2022 के बाद 2025 में प्रथम स्थान पर है। हमें कार्य करते हुए अभी एक ही वर्ष हुआ है। इस मौके पर भाजपा नेता सरजू दुबे, बृजेश पाण्डेय, विनोद सिंह, दिनेश सिंह, लाल जी सिंह, अभिषेक सिंह, विनीत सिंह, शांति देवी सहित दर्जनों भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!