
अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत सत्यदेव इंटर कॉलेज पूरब गांव सिधौना में सिंह राय साहित्य विकास संस्थान की मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि रामदुलारे सिंह सुजान व संचालन हास्य कवि श्री कृष्ण दुबे अज्ञान ने किया।
संस्था अध्यक्ष कवि इंद्रजीत सिंह अर्चक व पूरबगांव ग्राम प्रधान द्वारिका प्रसाद त्रिपाठी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला सेवा प्रमुख मनीष त्रिपाठी व सह जिला संपर्क प्रमुख पंकज सिंह ने मां शारदे के चित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कवि राजकुमार तिवारी सरल ने वाणी वंदना करके मां शारदे का आह्वान किया।
गोष्ठी में हरि प्रताप सिंह प्रताप,ओज कवि अरविंद पांडे अरविंद, पुष्कर सुल्तानपुरी, भवानी प्रसाद मिश्र विभोर, समरजीत सिंह काग, उमेश पांडे गिरिजा, सत्येंद्र सिंह सजल, रामदीन तक्षक, बृजेश सिंह, राम उजागिर स्नेहिल, कर्म राज शर्मा तुकांत व गुरु प्रसाद त्रिपाठी घनश्याम ने काव्यपाठ किया।
इस मौके पर अभिषेक निर्मल, अनुराग विमल, अरुण संजय, शिवांश, अरुणेश शर्मा, देवांश, राम राज शर्मा सहित कई साहित्य प्रेमी मौजूद रहे। संयोजक गुरु प्रसाद त्रिपाठी घनश्याम ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। गोष्ठी के अंत मे सभी कवि व श्रोता वन्धुओं ने जम कर आम पार्टी का आनन्द लिया।

