SURYA NEWS INDIA

कृषि विश्वविद्यालय में शान से लहराया तिरंगा

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौ‌द्योगिक विश्वविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विवि के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने हेलीपैड पर ध्वजारोहण किया। इसके साथ-साथ एनसीसी कैडेटों ने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान कुलपति ने संविधान की रक्षा के प्रति शपथ दिलाई जिसे सभी लोगों ने एक साथ दोहराया। वहीं दूसरी तरफ कुलपति के नेतृत्व में समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं वैज्ञानिकों ने नेहरू लाइब्रेरी के पास फलदार एवं छायादार पौधों को लगाया गया।

कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने आजादी के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हमारे अमर क्रांतिकारियों के सपनों का भारत अपना साकार रूप ले रहा है। क्रांतिकारियों की कुर्बानी को हम कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास के लिए सभी को मिलकर और आपसी समन्वय से भागीदारी निभानी होगी। इस मौके पर कुलपति ने पांच परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!