SURYA NEWS INDIA

ग्रामीणों ने व्यक्ति को चोर समझकर पीटा… खण्डासा पुलिस ने सात लोगों को भेजा न्यायालय

अयोध्या जनपद थाना खंडासा क्षेत्र के बेहटा गौहनियां गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है। जहां जल निगम की पानी टंकी का सामान लेकर आए एक कर्मचारी को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीट दिया। घटना सोमवार की मध्य रात्रि की है।

आपको बता दें कि हरदोई निवासी सरताज पिकअप में जल निगम की पानी टंकी का सामान लेकर गूगल मैप की मदद से गांव पहुंचा था। बिना जांच-पड़ताल के ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है।

इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें राम सकल, राम बहाल, दिनेश कुमार यादव, सतीराम, उमेश कनौजिया, संत कुमार यादव और सीताराम शामिल हैं। इन सभी पर ड्रोन और चोर की अफवाह फैलाने का आरोप है।

क्षेत्र में इन दिनों ड्रोन और चोरों की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। रात में निकलने वाले लोगों को चोर समझकर ग्रामीण उन पर हमला कर देते हैं। पुलिस ने इस स्थिति को देखते हुए रात में चौराहों पर गश्त बढ़ा दी है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। युवक की पिटाई के मामले में भी जांच चल रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!