
हाल ही में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई थी जहां जौनपुर के कुछमुछ गांव में 75 वर्षीय संगरू राम की शादी के अगले ही दिन मौत हो जाती हैं। आपको बता दें कि संगरु राम सोमवार को 35 साल की मनभावती से शादी करते है। सुहागरात को खाना पीना खाकर सोने चले जाते हैं और उनकी मृत्यु हो जाती है। यह घटना मंगलवार की सुबह सामने आई, जब उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और रिपोर्ट आने की इंतजार करने लगे।
गुरुवार को आई रिपोर्ट में मौत का कारण शॉक/कोमा बताया गया है, जिसकी पुष्टि गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने की है। संगरू राम की पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी थी और उनकी कोई संतान नहीं थी। अकेले रहने वाले संगरू ने शादी के लिए अपनी पांच बिस्वा जमीन 5 लाख रुपये में बेच दी थी। उन्होंने शादी की खरीदारी के लिए 20,000 रुपये दिए थे।
दूसरी ओर, 35 वर्षीय मनभावती की भी यह दूसरी शादी थी और उनके पहले से तीन बच्चे हैं.मनभावती ने बताया कि वह इस शादी के लिए राजी नहीं थीं, लेकिन शादी करवाने वाले व्यक्ति ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि संगरू उनके बच्चों की जिम्मेदारी उठाएंगे। सोमवार को कोर्ट मैरिज और मंदिर में शादी के बाद रात भर दोनों ने बातें कीं और खाना पीना खाकर सोने चले गए। मंगलवार सुबह अचानक संगरू की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने सभी को चौंका दिया था। और तरह तरह की चर्चाएं होनी शुरू हो गई थी।




