SURYA NEWS INDIA

स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस

विपक्ष के 119 सांसदों ने किए हस्ताक्षर

दिल्ली, 10 फरवरी 2026: संसद के बजट सत्र के बीच राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। विपक्षी दलों (कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, DMK सहित) ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion) का नोटिस लोकसभा सचिवालय में जमा कर दिया है। इस नोटिस पर 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं।

विपक्ष का मुख्य आरोप है कि स्पीकर ने सदन में पक्षपाती व्यवहार किया, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं को बोलने का मौका नहीं दिया, और कुछ मामलों में झूठे आरोप लगाए। विशेष रूप से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और कुछ सांसदों के निलंबन को लेकर यह विवाद गहराया है।

इस बीच स्पीकर ओम बिरला ने बड़ा और नैतिक फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने तय किया है कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और फैसला होने तक वे लोकसभा की कार्यवाही में नहीं बैठेंगे और स्पीकर की कुर्सी पर नहीं जाएंगे। यह कदम सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए उठाया गया है, भले ही नियमों में ऐसी बाध्यता न हो।

प्रस्ताव की जांच के बाद इसे सदन में चर्चा के लिए लाया जा सकता है। संभावित तारीख 9 मार्च (बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत) बताई जा रही है।लोकसभा के इतिहास में स्पीकर के खिलाफ ऐसा प्रस्ताव पहले भी 3 बार आया, लेकिन कोई भी सफल नहीं हुआ।टीएमसी ने इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया है।यह घटना संसद में जारी गतिरोध को और तेज कर सकती है। NDA और INDIA गठबंधन के बीच सियासी जंग अब स्पीकर की कुर्सी तक पहुंच गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!