
अयोध्या। सहायक निदेशक सेवायोजन श्री देवव्रत कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं डॉ० राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 26 फरवरी 2026 को व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग, आई०ई०टी० परिसर अयोध्या में एक द्विवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में देश के कोने-कोने से 50 से अधिक प्रतिष्ठित कम्पनियां जैसे एक्सिस बैंक, एच०डी०एफ०सी० बैंक, टाटा मोटर्स, एम०आर०एफ०टायर्स, एल०एण्डटी० श्रीराम पिस्टन एण्ड रिंग्स प्रयान ग्लोबल, वैष्णवी इन्टीग्रेटेड, फर्स्ट मैरेडियन वर्धमान टेक्सइाइल्स, मेधावी एस्पायर, आर०एस०वी० ज्वाइन इण्डिया, सुजलान, कपारो मारूति, अमास स्किल बेन्चरस, यजाकी इण्डिया, टाटा इलेक्ट्रानिक्स (महिलाओं के लिए) न्यू ट्रैक्टर हॉलैण्ड, यमाहा इण्डिया लि० इत्यादि द्वारा 5000 से अधिक पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। रोजगार मेले में ऐसे पुरुष तथा महिला बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य है एवं शैक्षणिक योग्यता कक्षा-8, हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई०टी०आई०, डिप्लोमा, बी०बी०ए०, एम०बी०ए०, बीटेक, वी०फार्मा, डी०फार्मा, फार्मेसी तक प्रतिभाग कर सकते है। मेले में माननीय अतिथियों के रूप में कुलपति महोदय, सदर विधायक महोदय, महापौर महोदय तथा अन्य गणमान्य अतिथि गण उपस्थित रहेगें। ऐसे अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in (रोजगार मेला आई०डी०- 10376 एवं ncs.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण कराकर प्रतिभाग कर सकते है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, पहचान पत्र एवं बायोडाटा के साथ उक्त दिनांक को व्यवसाय प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग, आई०ई०टी० परिसर डॉ० राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या में उपस्थित हो। इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है।






