SURYA NEWS INDIA

भागवत भजन कि नहीं होती है कोई आयु — पं सीताराम

मिल्कीपुर, अयोध्या ।मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र अमानीगंज विकासखंड के कोटडीह पूरे कालू शुक्ल गांव में शिवकुमार शुक्ला के यहां चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर व्यास आचार्य पं सीताराम जी महाराज ने कहा कि भाव से ही भगवान की कृपा प्राप्त होती है, उन्होंने इस दौरान राम जन्म और श्रीकृष्ण जन्म की कथा का श्रवण कराया। आचार्य पं सीताराम ने बताया कि जिस व्यक्ति पर भगवान की कृपा होती है, वह संसार में पूजनीय हो जाता है। जबकि जिस पर कृपा नहीं होती संसार उसकी अपेक्षा करता है उन्होंने कहा कि भगवान के भजन की कोई आयु नहीं होती और बचपन से ही भजन का संस्कार मनुष्य में होना चाहिए कथा व्यास ने ध्रुव चरित्र की कथा का उदाहरण देते हुए समझाया की भागवत भजन के लिए कोई विशेष उम्र नहीं होती उन्होंने कहा कि जब भी मन में व्यक्ति का भाव जागे व्यक्ति को भजन में लीन हो जाना चाहिए। जब- जब पृथ्वी पर अनाचार और अत्याचार बढ़ता है। तब – तब प्रभु लोक कल्याण के लिए धरती पर जन्म लेकर धर्म की स्थापना करते हैं इस अवसर पर मुख्य यजमान शिवकुमार शुक्ला ,पत्नी तारावती शुक्ला, शेष कुमार शुक्ला, प्रभाकर शुक्ला, विकास शुक्ला, पप्पू शुक्ला, धर्मेंद्र शुक्ला , संजीव शुक्ला, पारसनाथ शुक्ला, जमुना प्रसाद शुक्ला, मंगली शुक्ला, केके शुक्ला, संजय शुक्ला, राहुल शुक्ला, भैरव प्रसाद शुक्ला, अखिलेश शुक्ला, रमानिवास शुक्ला,लल्लू शुक्ला, रमेश शुक्ला, जगदीश शुक्ला,वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील शुक्ला सहित सैकड़ो श्रद्धालु प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!