
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस पूरे उत्साह और संकल्प के साथ मनाने जा रही है। इस अवसर पर जिला कार्यालय से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।स्थापना दिवस की शुरुआत 6 अप्रैल सुबह 9 बजे पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ होगी। इसके पश्चात पार्टी के महापुरुषों—डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय—के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया पार्टी कार्यालय पर एक विशाल संगोष्ठी का आयोजन दोपहर 1 बजे किया जाएगा जिसमें जनपद के सभी सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति में जनसंघ कालीन एवं पुराने सभी बरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक सभी विधानसभाओं में स्वच्छता अभियान,सभी बूथों पर ध्वजारोहण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं सभी धर्म संप्रदाय के धर्मगुरुओं का सम्मान भी किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने बताया कि, “आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। 6 अप्रैल 1980 को जिस उद्देश्य के साथ पार्टी की स्थापना हुई थी, आज हम प्रधानमंत्री मोदी जी एवं पूज्य योगी जी के नेतृत्व में ‘अंत्योदय’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ उसी पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।”इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी बरिष्ठ नेता पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सक्रिय कार्यकर्ता जोर शोर एवं पूरे उत्साह से लगे हुए हैं।






