SURYA NEWS INDIA

उत्तर प्रदेश में 711 न्यायिक अधिकारियों का तबादला | इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश

उत्तर प्रदेश में 266 अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, 169 सिविल जज (सीनियर डिवीजन) और 276 सिविल जज (जूनियर डिवीजन) शामिल हैं। बड़ी संख्या में अधिकारियों के जिलों में भी परिवर्तन हुआ है। कुछ को वर्तमान जिले में ही नया दायित्व सौंपा गया है। सभी अधिकारियों से 15 अप्रैल तक नया दायित्व संभालने का निर्देश दिया गया है।महानिबंधक मनजीत सिंह श्योराण की ओर से जारी की गईं।
अधिसूचना के अनुसार सिविल जज (जूनियर डिवीजन) स्तर के स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में प्रयागराज से आकांक्षा जायसवाल को मिल्कीपुर (अयोध्या) तथा प्रयागराज से स्थानांतरित अपर जिला व सत्र न्यायाधीशों में राम प्रताप सिंह राणा को सुल्तानपुर, रविकांत द्वितीय को आगरा, अनीता प्रथम को बदायूं, मनोज कुमार मिश्र द्वितीय को फतेहपुर, प्रदीप कुमार चतुर्थ को आगरा, अपर्णा त्रिपाठी द्वितीय को महोबा, दिनेश कुमार गौतम को मोहम्मदी (लखीमपुर) भेजा गया। उक्त जानकारी अधिवक्ता अवन प्रजापति द्वारा प्रदान की गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!