SURYA NEWS INDIA

कुमारगंज की दीपांशी पाण्डेय ने लहराया परचम | CBSE 10वीं में 97.60% अंक लाकर नाम किया रोशन

सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित होने के साथ ही अयोध्या जनपद के कुमारगंज क्षेत्र की शिवनाथपुर निवासी दीपांशी पाण्डेय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। दीपांशी ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया।

ब्लूमिंग बड पब्लिक स्कूल की होनहार छात्रा दीपांशी पाण्डेय ने इस बार की बोर्ड परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। बेटियों की मजबूत उपस्थिति वाले इस परिणाम में दीपांशी का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा। उनकी मेहनत और समर्पण का नतीजा है कि उन्होंने न केवल विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया, बल्कि परिवार और क्षेत्रवासियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गईं।

दीपांशी का सपना डॉक्टर बनने का है। वह आगे की पढ़ाई में मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखती हैं। विद्यालय परिवार ने दीपांशी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें ढेर सारी बधाइयां दी हैं। स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने उनकी मेहनत की सराहना की। अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए दीपांशी ने कहा, “रेगुलर पढ़ाई और टीचर्स की सही गाइडेंस से ही इस मुकाम तक पहुंचा जा सकता है।” उन्होंने अपनी कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।

दीपांशी के चाचा डॉक्टर रवि पाण्डेय ने बताया कि रिजल्ट आने की खबर मिलते ही पूरे घर में खुशी का माहौल छा गया। परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने बताया कि दीपांशी शुरू से ही अनुशासित और होनहार छात्रा रही है। आगे भी वह डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखेगी।

सूर्या न्यूज़ इंडिया परिवार की तरफ से दीपांशी पाण्डेय को भविष्य की उज्ज्वल सफलताओं के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!