SURYA NEWS INDIA

प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने… जानें मौत की वजह

मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव (38) की अचानक मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार उनके शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। मौत का प्रारंभिक कारण पल्मोनरी एम्बोलिज्म से जुड़ा कार्डियोपल्मोनरी कोलैप्स और सडन कार्डियक अरेस्ट बताया गया है।

KGMU में डॉ. मौसमी सिंह के नेतृत्व वाले चिकित्सक पैनल ने पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के मुताबिक, शरीर के निचले हिस्से से खून का थक्का ऊपरी हिस्से तक पहुंचने से फेफड़ों और आर्टरी प्रभावित हुई, जिससे ऑक्सीजन की कमी और हृदय गति रुक गई। आगे की जांच के लिए विसरा और हार्ट सुरक्षित रखे गए हैं।

प्रतीक यादव को बुधवार सुबह सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वे लंबे समय से फेफड़े और लीवर संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। कुछ दिन पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।परिवार में शोक का माहौल है। अखिलेश यादव ने भाई की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि प्रतीक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक थे और व्यापार संभाल रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शोक संदेश दिया।

पुलिस ने फिलहाल इसे प्राकृतिक मौत माना है, लेकिन विसरा रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई हो सकती है। प्रतीक यादव जिम व्यवसाय और पशु कल्याण से जुड़े थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!