
अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव निवासी राजा बहादुर सिंह पुत्र अभय राज सिंह गेहूं की सिंचाई कर रहे थे।तभी अज्ञात लोगों ने उनके ऊपर गोलियों से हमला कर दिया, गुहार लगाने पर गोली मारने वाले अज्ञात लोग भाग गए।
परिजनों व ग्रामीणों की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स के साथ थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव ने पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए घायल रजा बहादुर सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
वहीं घायल रजा बहादुर सिंह के भाई जीत बहादुर सिंह ने बताया कि गेहूं के खेत में पानी लगाया गया था भैया उसी को देखने गए रात में लगभग 9:15 बजे गए थे। तभी उनके ऊपर गोलियों से हमला हो गया गुहार लगाने पर हम लोग मौके पर पहुंचकर किसी तरीके से अपने भैया को उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल लाया। उनका इलाज चल रहा है डॉक्टर साहब ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया है।
घटना के संबंध में जब एस ओ मनोज कुमार यादव का कहना है कि छर्रा लगा हुआ है खतरे से बाहर है अभी तक परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही कार्यवाही की जाएगी।
