SURYA NEWS INDIA

उपनिदेशक कृषि ने क्षेत्र भ्रमण कर देखा फसलों की प्रगति का हाल 

अयोध्या ।उपनिदेशक कृषि अयोध्या डॉ संजय कुमार त्रिपाठी ने प्रक्षेत्र  विकास योजना के अंतर्गत बोई गई फसलों का निरीक्षण किया फसलों का निरीक्षण करने के बाद उपस्थित किसानों का मार्ग दर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि मौसम यदि अनुकूल रहा तो फसलों की पैदावार अच्छी होगी उन्होंने माहू रोग के नियंत्रण के लिए किसानों को सजग करते हुए इसकी पूर्व में तैयारी करने की बात भी कही अमानीगंज विकासखंड के मऊ बांस गांव निवासी प्रगतिशील किसान उमानाथ शुक्ला के खेतों पर वैज्ञानिक ढंग से बोई गई गेहूं चना और सरसों की फसलों का निरीक्षण करते हुए डॉक्टर त्रिपाठी ने कहा कि फसलों में विविधीकरण और वैज्ञानिक तरीकों का प्रयोग करके किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं पारंपरिक खेती से आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे किसान अब अपनी आमदनी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं उनके साथ अमानीगंज विकासखंड के बीज गोदाम प्रभारी सत्रोहन पाण्डेय तकनीकी सहायक अंकुर सिंह प्रगतिशील किसान उमा नाथ शुक्ला समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!