
अयोध्या। अमानीगंज विकासखंड मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन ने अपनी पंचायत कर 5 सूत्रीय ज्ञापन एडीओ पंचायत अमानीगंज हरेंद्र सिंह को सौंपा इसके पहले ब्लॉक मुख्यालय पर जिम्मेदार अधिकारियों के न मिलने से आक्रोशित किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अमानीगंज विकासखंड मुख्यालय के दोनों गेटों पर ताला जड़ दियाऔर घंटो नारेबाजी की इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय के अंदर अफरा-तफरी का माहौल हो गया इसकी सूचना अधिकारियों तक पहुंचने के बाद उप कृषि निदेशक अयोध्या संजय त्रिपाठी और बीज गोदाम प्रभारी सत्रोहन पांडे ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे काफी समझाने बुझाने के बाद किसान यूनियन के कार्यकर्ता शांत हुए।
जिसके बाद एडीओ पंचायत हरेंद्र सिंह ब्लॉक पहुंचे और उन्होंने खंड विकास अधिकारी की ओर से आक्रोशित किसानों का ज्ञापन लेते हुए उनकी मांगों को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया
छुट्टा जानवरों से हो रही फसलों की तबाही स्वयं सहायता समूह तथा जमीन विवाद से जुड़े तमाम मामलों को लेकर यह किसान पंचायत आयोजित की गई थी पंचायत शुरू होने के बाद पता चला की ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ समेत कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं है इसी बात से यूनियन के लोग नाराज हो गये और नारेबाजी करते हुए दोनों गेटो पर ताला जड़ दिया पंचायत में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुटके तहसील अध्यक्ष राजेश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष शंकर पाल पांडे, राम गणेश मौर्या, राजेश राजदेव यादव, सिद्धू भारती, रवि शंकर पांडे एवं रुदौली तहसील अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




