SURYA NEWS INDIA

मिनी बस की टक्कर मे 18 वर्षीय युवक की मौत

अयोध्या।खंडासा थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाबा मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक बाइक सवार की मिनी बस से टक्कर की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर खंडासा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ही गांव पूरे फौजदार मजरे महुआ निवासी युवक शिवाकुमार (18) पुत्र हरीनाथ गेहूं की सिंचाई के लिए पेट्रोल पंप पर डीजल लाने के लिए जा रहा था कि अचानक मिल्कीपुर अमानीगंज रोड़ पर  ब्रह्मबाबा मोड़ के पास मिनी बस से टक्कर हो गई जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी मिल्कीपुर भिजवाया जहां पर घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।  

   थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!