
डॉ लोहिया महिला महाविद्यालय में नांदी फाउंडेशन के तत्वाधान में पांच दिवसीय एम० पी० सी० जीवन कौशल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट सूर्या न्यूज़ इंडिया
प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च शनिवार को समाप्त हुआ।
जिसने छात्रों को पर्सनेल्टी डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिया गया।
पांच दिवसीय जीवन कौशल कार्यशाला का आयोजन नंदी फाउंडेशन की तरफ से किया गया जीवन कौशल पाठ्यक्रमों के माध्यम से शिक्षार्थियों के समग्र विकास को लैस करने और सुधारने में सक्षम बनाया जाता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रबंधन डॉ सत्यम कृष्ण, प्राचार्य डॉ एसपी शुक्ला, संस्थापक विष्णु प्रताप यादव, अध्यक्ष रामबहादुर यादव सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा छात्राओं का बहुत ही सराहनीय योगदान रहा।
विद्यालय की छात्राओं ने कार्यशाला में बढ़ चढ़कर प्रतिभा किया। नांदी फाउंडेशन की ट्रेनर कविता यादव, मो० सुफियान, नम्रता शुक्ला ने कार्यशाला समापन पर महाविद्यालय परिवार को कार्यशाला के सफल संचालन के लिए आभार प्रकट किया।




