
अयोध्या के प्रगतिशील किसान को कृषि मंत्री ने किया सम्मानित ।
राष्ट्रीय वनस्पति अनु संधान संस्थान लखनऊ में आयोजित पुष्प कृषि मेला एवं वोगनविलिया महोत्सव पुष्प उत्पादन के लिए बॉस गॉव अमानीगंज के प्रगतिशील किसान उमानाथ शुक्ल को कृषि राज्य मंत्री माननीय बल्देव सिंह औलख ने प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्य क्रम में बोलते हुए माननीय मंत्री ने कहा कि किसान विविधीकरण अपना कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

निदेशक एन बी आर आई श्री ए के शासनी ने कहा कि आने वाले समय में राम मन्दिर बनने के बाद अयोध्या में फूल की मांग बढ़ेगी ।निदेशक सी मैप श्री पी के त्रिवेदी ने कहा कि फूलों से इत्र तथा खाद बनाकर अतिरिक्त आय प्राप्त की जा सकती है ।वरिष्ठ वैज्ञानिक श्री एस के तिवारी ने फूलों से हर्बल कलर सिन्दूर आदि बनाने के बारे में बताया ।कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के वैज्ञानिक के जे सिंह के निर्देशन में तथा सहयोग डाक्टर सुरेश शर्मा ने किया।

ब्यूरो रिपोर्ट सूर्या न्यूज़ इंडिया





