SURYA NEWS INDIA

बेमौसम बरसात होने से किसानों की फसल हो रही बर्बाद

मौसम विभाग ने दी चेतावनी अगले तीन दिन आंधी पानी की संभावना

बारिश से किसान की खड़ी फसल हुई बर्बाद


यूपी के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने मंगलवार को अचानक रेड अलर्ट जारी कर कहा कि आने वाली कुछ घंटे बेहद भारी पड़ेंगे। हालांकि, इसी दौरान लखनऊ में तेज बारिश हुई और ओले गिरे।मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवा, ओलावृष्टि और बारिश के आसार हैं। इससे खड़ी फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान की आशंका जताई जा रही है। लखनऊ सहित कई जिलों में दोपहर 3.30 बजे के आसपास काले घने बादलों ने डेरा डाला। लखनऊ में तेज बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों के लिए चेतावनी जारी करते हुए सतर्क रहने को कहा।वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों की कहना है कि जिस तेजी से हवा चल रही है, उसकी रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से कम नहीं है। हालांकि, दर्ज होने के बाद ही निश्चित तौर पर इसकी स्पीड बताई जा सकती है।लखनऊ, अयोध्या, उन्नाव, बाराबंकी, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोंडा, और रायबरेली के जिलाधिकारियों को अलर्ट किया गया है और व्यापाक नुकसान के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!