SURYA NEWS INDIA

विश्वविद्यालय के कुलपति ने डीएवी पब्लिक स्कूल के मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

9वीं की छात्रा परी सिंह पुत्री डा० राज प्रताप सिंह को कक्षा में सर्वोच्च अंक 97% पाने पर कुलपति ने किया सम्मानित


आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज परिसर में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में सत्र 2022- 23 के वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि की भूमिका में पधारे विश्वविद्यालय के कुलपति एवं डीएवी स्कूल के L.M.C.चेयरमैन श्री विजेंद्र सिंह का सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पुष्पा कुमारी जी ने बुके भेंट कर स्वागत किया।

तत्पश्चात कुलपति महोदय ने विद्यालय के मेधावी बच्चों को सम्मानित कर अपने वक्तव्य में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अभिभावकों को समय-समय पर स्कूल आना चाहिए तथा शिक्षकों से अपने बच्चे की प्रगति के विषय में जानकारी लेनी चाहिए तथा विद्यालय के प्रति सहयोगात्मक भूमिका अदा करनी चाहिएl ये बच्चे ही देश का भविष्य है तथा आगे चलकर विभिन्न ऊंचाइयों को प्राप्त कर देश, समाज, तथा परिवार का नाम रोशन करेंगे इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक गण तथा कर्मचारी उपस्थित थे l

Leave a Comment

error: Content is protected !!