SURYA NEWS INDIA

थाना कुमारगंज के प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामसभा अकमा, चौधरीपुर में महिलाओं को जागरूक किया

कुमारगंज अयोध्या।

महिला सशक्तिकरण के तहत थाना कुमारगंज के प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामसभा अकमा और चौधरीपुर में तमाम महिलाओ को जागरूक करते हुए उन्हें जरूरी हेल्प नंबरों की जानकारी दी।
आप को बता दे की मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष के निर्देश से पुलिस द्वारा महिलाओ को जागरूक किया जा रहा।

इसी कड़ी में थाना कुमारगंज के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह व शैलेंद्र शर्मा और महिला सिपाहियो के साथ शुक्रवार को ग्राम सभा अकमा और चौधरी पुर में तमाम महिलाओ को उनके अधिकारों के प्रति जानकारी दी। महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया की पुलिस, महिलाओ की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है जिसके तहत सभी थानों पर महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है। पुलिस संबंधित अपनी समस्या ,महिला हेल्पडेस्क पर तैनात महिला सिपाहियो से बताए है वहां आपकी पूरी मदद की जाएगी। बेवजह कोई परेशान अथवा फबकिया कसता है आप तत्काल पुलिस को सूचित करे। उपस्थित महिलाओ को सरकार द्वारा जारी 1076,1090,112, 108, आदि जरूरी हेल्प नंबरों की जानकारी दी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!