SURYA NEWS INDIA

दिन दहाड़े घर में घुसकर महिला का क़त्ल, ड्राइवर ने लूट के बाद दिया वारदात को अंजाम…

लखनऊ में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े फ्लैट में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या कर लूटपाट की गई। वारदात के समय महिला का पति नमाज पढ़ने गया था। इसी बीच, 3 बदमाश घंटी बजाकर फ्लैट में घुसे। 23 मिनट तक लूटपाट को अंजाम दिया। जब पैथालॉजी के एजेंट ने फ्लैट की घंटी बजाई तब तीनों उसे धक्का देकर भागे। CCTV में तीनों बदमाश कैद हुए हैं। मामला शक्ति नगर इलाके में एफएम अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 404 का है।

मृतका के ड्राइवर अयोध्या निवासी जितेंद्र ने साथियों के साथ लूट के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया था। जिसे बीस दिन पहले ही कारोबारी ने हटाया था।पुलिस ने उसे साथी संतोष के साथ गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूट के जेवर भी बरामद कर लिए हैं। एक अन्य हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया, यह फ्लैट ठेकेदार वसीम खान का है। उनका मेडिकल स्टोर भी है। फ्लैट में वो अपनी पत्नी नफीस फातिमा (60) के साथ रहते थे। बुधवार दोपहर करीब 1 बजे वसीम नमाज पढ़ने गए थे। नफीस घर पर अकेली थीं। इसी दौरान तीन बदमाश वहां पहुंचे। घंटी बजाई और दरवाजा खुलते ही भीतर दाखिल हुए।

फ्लैट में घुसते ही नफीस को बंधक बनाया..

अभी तक की जांच में लग रहा है कि बदमाश लूटपाट के इरादे से आए थे। नफीस ने जब बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उसे बंधक बनाया, फिर उसे मार डाला। इसके बाद लूटपाट की। इसी बीच ब्लड सैंपल लेने के लिए पैथोलॉजी का एजेंट वहां पहुंच गया।उसने फ्लैट की घंटी बजाई। कुछ देर बाद 1 बदमाश दरवाजा खोलता है और एजेंट को धक्का देकर तीनों बदमाश भाग निकलते हैं। एजेंट कुछ समझ नहीं पाया। वह जब भागकर अंदर गया तो वहां नफीस की लाश पड़ी थी। उसने पति वसीम को कॉल करके इसकी जानकारी दी। वसीम ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने नफीस को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि काफी देर पहले ही नफीस की मौत हो चुकी है।

गले पर निशान, लेकिन बॉडी पर कोई चोट नहीं..

डॉक्टर के मुताबिक, नफीस की गला दबाकर हत्या की गई है। उनके गले पर निशान मिले हैं। बॉडी पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। सूचना पर DCP नॉर्थ, ADCP समेत अन्य अधिकारी और फोरेंसिक टीम पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। अपार्टमेंट व आसपास लगे CCTV के फुटेज कब्जे में लिए गए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!