SURYA NEWS INDIA

जिम में महिलाओं के यौन शोषण की पुलिस से शिकायत, लड़कियों को फिटनेस के नाम पर नशा देकर किया यौन शोषण

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सूरज कुंड रोड पर बॉडी एवेल्यूशन जिम से एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। जहां जिम ट्रेनर और संचालक जिम में आने वाली महिलाओं और युवतियों को फिटनेस के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर यौन शोषण कर रहे हैं।एक महिला और युवती ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर आरोपी ट्रेनर और संचालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जिम को सीज करने की मांग की है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सूरजकुंड रोड पर बॉडी एवेल्यूशन नाम से एक जिम है। जहां युवतियां और महिलाएं वर्क आउट करने आती है। बृहस्पतिवार को एक युवती और महिला ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर जिम ट्रेनर विकास अरोड़ा उर्फ मोनू और संचालक अंकित उर्फ जुगनू पर फिटनेस के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

किसी न किसी प्रोडक्ट के बहाने करता है कॉल..

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देवीनगर की रहने वाली एक महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि विकास अरोड़ा लगातार किसी न किसी प्रोडक्ट के बहाने उसे कॉल करता है। कहता है कि अपने पति को छोड़कर हमारे साथ रहने लगो। महिला का आरोप है कि जब उसने मामले की जानकारी अपने पति को दी तो दोनों आरोपियों ने उसके पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी।
महिला ने आरोपियों से परेशान होकर जिम में आने वाली दूसरी युवतियों से आरोपियों की शिकायत की, तो उन्होंने भी आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित महिला का कहना है कि आरोपियों ने अपने जिम की एक ब्रांच चिकारा कंपलेक्स के अंदर भी खुली हुई है। वहां भी आरोपी महिलाओं का यौन शोषण कर धंधा चला रहे हैं।

जिम को बंद कराने की मांग की…

महिला के पति ने घटना की जानकारी भाजपा के कार्यकर्ताओं को दी, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता पीड़ित महिला और युवती को लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए जिम को बंद कराने की मांग की।

Leave a Comment

error: Content is protected !!