SURYA NEWS INDIA

पाकिस्तानी सीमा हैदर पर ATS ने दर्ज कराई FIR

अब खुलेगा ISI की जासूसी और ‘मिशन सचिन’ का राज

कथित रूप से प्‍यार के लिए अवैध तरीके से पाकिस्‍तान से भारत आई सीमा हैदर पर घंटों पूछताछ के बाद एटीएस ने ग्रेटर नोएडा के रबुपूरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक सीमा हैदर ने पूछताछ में एटीएस को बताया था कि वो पाकिस्तान से सचिन के मां-बाप से बात किया करती थी।

वहीं सचिन के पिता नेत्रपाल ने एटीएस को बताया कि भारत आने से पहले वो सीमा को जानते तक नहीं थे। बयानों में विरोधाभाष होने के बाद एटीएस ने सीमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। 


यूपी एटीएस की पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। यूपी एटीएस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अपने प्रेमी सचिन से पहले वह दिल्ली-एनसीआर के कई लोगों के संपर्क में थी। उसने कई भारतीयों से संपर्क किया था। सीमा हैदर ने जिन लोगों से संपर्क साधने की कोशिश की थी उनमें से ज्यादातर लोग दिल्ली-एनसीआर के थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!