
कुमारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पिठला निवासी पांच लोग काशी विश्वनाथ बनारस दर्शन हेतु जाते समय बनारस के लठिया गांव के सामने दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
ज्ञात हो कि ग्राम सभा पिठला पूरे सोमनाथ मिश्रा निवासी मनोज कुमार मौर्य शिवम उपाध्याय दीनानाथ यादव अनिल मिश्रा व अनीत सिंह अपनी कार से काशी विश्वनाथ दर्शन करने के लिए जा रहे थे जहां मार्ग में रविवार 11:00 बजे दिन में अज्ञात ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी जिससे मनोज मौर्य 30 वर्ष एवं शिवम उपाध्याय 23 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि अनिल मिश्रा व दीनानाथ गंभीर रूप से घायल हो गए साथ में अनित सिंह व चालक इसरार को मामूली चोटे आई।
मृतक मनोज कुमार मौर्य जो कि दवा की सप्लाई करते थे जबकि शिवम उपाध्याय लखनऊ में प्राइवेट जॉब करते थे। घायलों में अनिल मिश्रा ठेकेदारी व दीनानाथ यादव नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत हैं।





