SURYA NEWS INDIA

कुमारगंज बहादुरगंज संपर्क मार्ग पर दो बाइकों की हुई आपस में टक्कर

कुमारगंज से बहादुरगंज को जाने वाली संपर्क मार्ग पर शाम करीब 4:30 बजे दो मोटरसाइकिल सवार बहादुरगंज की ओर से कुमारगंज की तरफ आ रहे थे और जैसे ही उमरहर गांव के मोड़ के पास पहुंचे ही थे पीछे से तेज स्पीड से एक और बाइक सवार शैलेश त्रिपाठी पुत्र अवधेश त्रिपाठी निवासी बच्कामऊ (कामाख्या धाम) अपने छोटे भाई मुकेश त्रिपाठी के साथ आगे वाले बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे त्रिलोकी पुत्र उचक्के निवासी बखौली (खांडसा), रामकुमार पुत्र राम प्रताप निवासी सराय धनेठी (मसेड़ा), साहब बख्श पुत्र गया प्रसाद निवासी (भखौली) अनियंत्रित होकर बाइक लेकर गिर गए, जिससे त्रिलोकी काफी चोटिल हो गए और अन्य दोनों लोगों को मामूली चोटे आई है। टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और दूरभाष के माध्यम से एंबुलेंस को सूचित किया। और कुमारगंज थाने पर भी सूचना दी सूचना मिलते ही उप निरीक्षक कमलेश साहनी मौके पर पहुंचकर आनंन फानन में चोटिल और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से 100 सैया अस्पताल पहुंचाया । जहां पर डॉ विकास यादव फार्मासिस्ट विजय बहादुर सिंह ने घायलों का उपचार किया।बताया जा रहा है यह लोग मजदूरी कर करके अपने घर वापस आ रहे थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!