SURYA NEWS INDIA

कुमारगंज में वाणिज्य कर विभाग द्वारा लगाया गया जागरूकता शिविर आयोजन, व्यापारियों को बताए गए GST के फायदे

वाणिज्य कर विभाग अयोध्या द्वारा अपर आयुक्त ग्रेड वन राज्य कर अयोध्या जोन अयोध्या के निर्देशन में आज एक पंजीयन जागरूकता शिविर का आयोजन नगर पंचायत कुमार गंज तहसील मिल्कीपुर में किया गया जिसमें राज्य कर अधिकारी उमाशंकर तिवारी द्वारा जीएसटी नंबर लेने से होने वाले फायदे से अवगत कराया। किन किन प्रपत्रों को लगाकर जीएसटी नंबर प्राप्त किया जा सकता है, सहित रिटर्न फाइल करने पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। जनमानस में व्याप्त भ्रांति को भी दूर किया गया और अपना मोबाईल नम्बर भी सभी लोगों को उपलब्ध कराया गया कि किसी भी समस्या का समाधान बिना कार्यालय आए ही कर सकते हैं। बैठक लगभग दो घंटे से अधिक चली। जागरूकता अभियान में शामिल सभी लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से कुमारगंज के व्यापारी सम्भ्रांत नागरिक सहित जोनल चेयरमैन उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन उपस्थित रहे। अधिवक्ता सतीश पांडेय द्वारा GST क़ानून के लिए उपस्थिति लोगों को जागरूक कर जीएसटी पंजीकरण कराने हेतु प्रेरित किया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!