SURYA NEWS INDIA

पति ने रील बनाने से रोका, पत्नी ने कर दी पति हत्या

बिहार के बेगूसराय में पति ने पत्नी को टिकटॉक और रील्स बनाने से रोका तो पत्नी और ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी.  मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के नरहन गांव में रहने वाले महेश्वर कुमार राय के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि महेश्वर की शादी 6-7 साल पहले फफौत गांव की रहने वाली रानी कुमारी के साथ हुई थी.

महेश्वर कोलकाता में मजदूरी करता था और हाल ही में घर आया था. पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी रानी कुमारी टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर काफी वीडियो बनाती थी जिसका महेश्वर विरोध करता था. लेकिन रानी अपने पति की बात मानने को तैयार नहीं थी.

Leave a Comment

error: Content is protected !!