
अयोध्या। अपने माता पिता के इकलौते वारिस 22 वर्षीय अविवाहित युवक मुकेश कुमार 22 वर्ष की पेंटिंग करते समय सीढ़ी से गिर कर मौत हो गई शव के गाँव में पहुंचते ही पूरे गाँव में कोहराम मच गया घर पर मौजूद मृतक की बूढ़ी दादी और दो बड़ी बहनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था अगले साल मृतक मुकेश का विवाह होने वाला था लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था पिता का साया पहले ही मुकेश के सिर से उठ गया था और घर में दादी हो बची है बहने अपने घर रहती हैं।
खण्डासा थाना क्षेत्र के अमावा सूफी गाँव का रहने वाला मुकेश पेंटिंग का काम करता था गाँव में काम कम होने के कारण वह रोजगार के लिए उत्तराखण्ड के देहरादून चला गया जहाँ वह पेंटिंग का काम करता था 12 जनवरी को पेंटिंग करते समय चार मंजिला भवन से गिरने के कारण उसे गंभीर हालत में देहरादून अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसने अगले दिन दम तोड़ दिया और 15 जनवरी को दस बजे उसका शव गाँव पहुंचते ही परिजनों समेत पूरे गाँव में कोहराम मच गया गाँव प्रधान संतोष मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है मृतक के पिता अर्जुन की मौत पहले ही हो गई है और दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है मृतक का अगले साल विवाह होने वाला था लेकिन अब परिवार पर दुखों का पहाड़ गिर गया है।




