अयोध्या। थाना खण्डासा क्षेत्र अंतर्गत कोटिया पूरे करिया चौराहा निवासी अंकित कुमार पुत्र वीर बहादुर थाना क्षेत्र के ही सतनापुर गांव में बुधवार की शाम मोटरसाइकिल से निमंत्रण में शामिल होने गए थे। रात करीब नौ बजे घर लौटते समय मिल्कीपुर- अमानीगंज संपर्क मार्ग पर महात्मा गांधी चौराहे से पहले सड़क पर छुट्टे मवेशी अचानक आ गए। जिससे अंकित कुमार की बाइक मवेशियों से टकरा गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल युवक के अन्य परिजन भी बोलेरो गाड़ी से घर लौट रहे थे। दुर्घटना देखने के बाद रुककर देखा तो कि अंकित ही गंभीर रूप से जख्मी व बेहोशी हालत में पड़ा है।परिजनों ने आनन-फानन में अंकित को बोलेरो में लादकर उपचार करने के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय भेज दिया। अंकित कुमार को परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ वीरेंद्र वर्मा ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। डॉ वीरेंद्र वर्मा ने बताया कि अंकित कुमार के सिर में गंभीर चोटे थी, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी साथ में मृतक के परिजन मौजूद थे। फिलहाल मृतक युवक की पी आई रिपोर्ट भेज दी गई है। वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।




