
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के आदेश पर दौड़ लगाकर अयोध्या पहुंचने के संकल्प को पूरा करने के लिए मध्यप्रदेश संगमनगर इंदौर निवासी तथा पाथ इंडिया के सौजन्य से दौड़ में लगभग आधा सैकड़ा राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता दौड़ लगाकर अयोध्या जाते हुए टोल प्लाजा रौनाही पहुंचने पर टोल मैनेजर एस एस सिकरवार तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नु ने सहयोगियो संग जोर दार स्वागत किया।कंपनी के सहयोग से 90 किमी की साउथ अफ्रीका कामरेड मैराथन में रजत पदक सहित लगभग अन्य देशों मे 50 पदक हासिल करने वाले साथी जोशी की दौड़ से प्रभावित सिकरवार भी राम मंदिर अयोध्या तक की दौड़ में शामिल होकर धावक का हौसला बढाया।धावक कार्तिक ने बताया कि टोल संचालक संस्था के पांच साल से मिलने वाले सहयोग के कारण प्रदेश स्तर से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की दौड़ में डेढ़ सौ पदकों के नवाजे जाने के बाद भी देश युवाओं को जागृत करने की लालसा बनी हुई थी।राम मंदिर निर्माण से संबधित सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही भाजपा राष्ट्रीय सचिव विजय वर्गीय से अयोध्या तक दौड़ लगाकर युवाओं में भक्ति चेतना जगाने की इच्छा जाहिर की। मदिर निर्माण प्रभु राम का विग्रह में विराजमान की 22 तारीख निश्चित होते ही सात सदस्यीय टीम के साथ प्रभु दर्शन के लिए 1008 किमी की दौड़ 14 दिन में पूरा करने का संकल्प लिया।जिसकी जानकारी वर्तमान मध्य प्रदेश गृहमंत्री विजय वर्गीय तथा पाथ इंडिया लिमिटेड प्रबधक हुई। 6 जनवरी को सुबह गृहमंत्री वर्गीय ने हरी झडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया।कुल 945 किमी की दूरी होने के कारण शेष 63 किमी की दूरी अयोध्या धाम मे दौड़ लगाकर कुल 1008 किमी की संकल्पित दूरी को पूरा करूंगा।एक एम्बुलेंस तथा पाथ कंपनी के एजीएम अरूण चौधरी मूहूं के पा र्षद अजय चौधरी के साथ रौनाही टोल प्लाजा पर पहुचने पर वरिष्ठ टोल मैनेजर एस एस सिकरवार ,अरविंद गिरी, एम डी खान, महेश तिवारी, सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नु, आनन्द तिवारी ,रानू दूबे, राजू पंडित, वाल्मिकी पांडेय, अंकित, शोभनाथ, पप्पू दूबे ,विमल पांडेय ने जोर दार स्वागत किया।




